Sun. Jun 28th, 2026

जापान यात्रा से लौटे सीएम मोहन यादव बोले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद भोपाल लौटने पर रविवार को स्टेट हैंगर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहों सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार दिवसीय यात्रा मध्यप्रदेश के भविष्य की दृष्टि से बहुत कारगर साबित होगी। जापान के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। निवेश को आकर्षित कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान से हमारी संस्कृति भी बहुत मिलती है। हम सूर्य को पूजते हैं, सूर्य को वे भी अपना देवता मानते है। सरस्वती जी, गणेश जी और भगवान गौतम बुद्ध की वजह से भी जापान से भारत के बहुत पुराने संबंध है। जापान की चान दिन की यात्रा में कई बड़ी कंपनियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। वे सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हुए भारत और मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में जापान भी बड़ा भागीदार होगा। उन्होंने कहा कि मैं निवेश को आकर्षिक कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहा हूं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जीआईएस से पहले 25 विभागों की नीतियों में बदलाव कर उन्हें निवेश के और अनुकूल बना रही है। मैंने जापान के निवेशकों को बताया है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के सभी जिले असीम संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed