Fri. Feb 20th, 2026

गजब उत्तराखंड ! खेल विभाग का क्लर्क स्मैक के साथ गिरफ्तार

बागेश्वर। पुलिस चेकिंग के दौरान खेल विभाग का देहरादून में तैनात एक बाबू स्मैक के साथ पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को रोका गया था जिनके पास से लगभग 5.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई, पूछताछ में पता चला कि बाइक चला रहा युवक 22 वर्षीय संदीप बिष्ट देहरादून का रहने वाला है।

वह खेल विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। उसे यह नौकरी पिता की मौत के बदले मिली। बाइक सवार दूसरा युवक सुभाष कनौली कठायतवाडा बागेश्वर का रहने वाला है।

बागेश्वर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार  करके कोर्ट के सामने पेश किया, जहां उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *