Tue. Jun 2nd, 2026

अब हर म​हीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए, इस दिन से खाते में आएगी राशि, इन महिलाओं को मिलेगा फायदा!

नई दिल्ली  लंबे समय इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली को नया सीएम मिल गया है। आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। लेकिन इससे पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। दरअसल आज दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है।

भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed