Sat. Feb 22nd, 2025

दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखें किसको मिला कौन-सा मंत्रालय

नई दिल्ली  रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। बता दें कि रेखा गुप्ता समेत 6 नेताओं को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई है। तो वहीं विभागों को बंटवारा भी हो चुका है।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पास गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखें हैं। इसके साथ ही उनके पास सतर्कता और योजना भी है। जबकि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को शिक्षा, लोककल्याण और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

रेखा गुप्ता को कौन से विभाग मिले हैं?

रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने के बाद गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता और योजना जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।

प्रवेश वर्मा को कौन से विभाग मिले हैं?

प्रवेश वर्मा को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली के नए मंत्रियों को किस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है?

दिल्ली के नए मंत्रियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जैसे स्वास्थ्य, शहरी विकास, समाज कल्याण, जल, पर्यटन, पर्यावरण और कानून।

दिल्ली की नई सरकार में कितने मंत्री हैं?

दिल्ली की नई सरकार में कुल 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हैं।

दिल्ली सरकार में कानून और विधायी मामलों का विभाग किसे मिला है?

कानून और विधायी मामलों का विभाग पंकज कुमार सिंह को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *