मोबाइल वाले’ दोस्त की घिनौनी करतूत; खाने के बहाने ले गया होटल, नशीली ड्रिंक पिला लूटी आबरू
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवती को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला ने बताया कि 27 फरवरी को खाना खाने के लिए होटल में एक दूसरे समुदाय का व्यक्ति उसे ले गया था, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
