TI के रिटायरमेंट पर जमकर झूमे पुलिसकर्मी, बैंड-बाजा के साथ बग्गी पर बैठाकर छोड़ा घर, नहीं देखा होगा ऐसा विदाई समारोह, Video
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक टीआई के सेवानिवृत्त होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें अनोखी विदाई दी। उनके रिटायरमेंट पर पुलिसकर्मी जमकर झूमे। बैंड-बाजा के साथ बग्गी पर बैठाकर घर छोड़ा गया। इस अनोखे विदाई समारोह ने उनके काम करने के आखिरी दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया
