Wed. Jun 3rd, 2026

अपार्टमेंट के फ़्लैट में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने दी दबिश तो उड़े सबके होश

उत्तर प्रदेश के नैनी में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। नैनी पुलिस ने मानस विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल है। इतना ही नहीं पुलिस ने फ़्लैट से आपत्तिजनक वस्तु, नशीली दवा सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दोनों किशोरियों को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

बता दें कि, नैनी क्षेत्र में एडीए कॉलोनी के पास मानस विहार अपार्टमेंट है। यहां एक महिला ने करीब दो साल से एक फ्लैट को किराए पर ले रखा था। वहां रोजाना अलग-अलग महिलाएं और लड़कियां आती-जाती थीं। युवक भी आते-जाते रहते थे। कभी-कभी कार सवार लोग भी फ्लैट में जाते थे और देर रात बाहर निकलते थे। फ्लैट में संदिग्ध गतिविधि को लेकर चर्चा स्थानीय लोगों में होती रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed