Tue. Jun 2nd, 2026

महीने भर पत्नी की तरह रही, शादी के ठीक एक महीने बाद कैश और जेवर लेकर हुई फरार

शिवपुरी जिले में शादी के दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है. शादी के ठीक एक महीने बाद फरार हुई दुल्हन पति के घर में रखा 30 हजार रुपए नकद और लाखों का जेवर लेकर भागी है. शातिर दुल्हन ने पहले पति को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और फिर कैश और जेवर लेकर चंपत हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित दूल्हे के परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय दिनारा थाना में दर्ज कराई है. ग्राम तमरना क्षेत्र निवासी अभिषेक वंशकार ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवर, मोबाइल फोन और कैश गायब हुई है. पीड़ित ने बताया कि उसके रात के खाने में बेहोशी की दवा मिलाई गई थी.

गौरतलब है 30 अप्रैल 2025 को लुटेरी दुल्हन के साथ पीड़ित अभिषेक वंशकार की धूमधाम से शादी हुई थी. दोनों एक महीने तक साथ-साथ पति-पत्नी की तरह रहे, लेकिन एक महीने बाद ही रात के खाने में पति को बेहोशी की दवा खिलाकर दुल्हन फरार हो गई. गांव पिपरौंदा की रहने वाली लुटेरी दुल्हन का नाम पीड़ित पति ने निशा बताया है.

पुलिस ने आसपास किया तलाश, लुटेरी दुल्हन नहीं मिला कोई सुराग

गौरतलब है पीड़ित पति ने फरार लुटेरी दुल्हन को हर जगह तलाशा, लेकिन लुटेरी दुल्हन न मायके पहुंची, न ही आसपास के किसी रिश्तेदार के घर मिली. इसके बाद पति ने पत्नी की गुमशुदगी शिकायत थाने में दर्ज कराई. मामले में पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर फरार युवती की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed