Wed. Apr 29th, 2026

IPS अधिकारियों की अहम पोस्टिंग, प्रज्ञा ऋचा बनीं DGP

मध्य प्रदेश में आगामी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से पहले सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की अहम पदस्थापना की है। 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थीं।गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार, जो अब तक SISF के एडीजी के पद पर थे, उन्हें महिला सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले यह पदस्थापनाएं प्रशासन की प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं। इसके अतिरिक्त, 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर, जो वर्तमान में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के एडीजी हैं, उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ SISF के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *