Tue. Apr 28th, 2026

महिला ने अपने होने वाले दमाद से रचा ली शादी, पहली नजर में हो गया था प्यार, बेटी बोली- मां ने ठीक किया

शाहजहांपुर  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सास अपने से आधी उम्र के होने वाले दामाद से शादी रचा ली। जब महिला वापस लौटी तो गांव वाले हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने होने वाले दमाद को देखने के बहाने घर से निकली हुई थी। फिलहाल अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शाहजहांपुर की कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है। यहां की रहने वाली महिला के पति का तीन साल निधन हो गया था। अपनी बेटी की शादी तय करने के बाद महिला की फोन पर दामाद से बातचीत होने लगी। बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने गांव के ही मंदिर में सात फेरे लिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि बेटी ने मां का साथ दिया। दोनों को नए जीवन की शुभकुमानाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *