Mon. May 25th, 2026

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..

ग्वालियर।थाना कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार साल से फरार आरोपी को कैलारस से गिरफ्तार किया।आरोपी ने वर्ष 2020 में नौकरी लगवाने के बहाने फरियादिया से 3 लाख की ठगी की थी।
 थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा ने लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम को लगाया गया। उक्त क्रम में वर्ष 2020 में फरियादिया आरती पिता रामाधार शर्मा उम्र 30 साल को नौकरी लगवाने के बहाने 3 लाख लेकर आरोपी देव ऋषि पालीवाल निवासी कैलारस जिला मुरैना के फरार होने के संबंध में रिपोर्ट लेख‌ कराई थी। जिस पर से थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी अपना किराए का मकान खाली करके फरार हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कैलारस  फरार आरोपी देव ऋषि पालीवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी देव ऋषि विगत 4 साल से फरार चल रहा था जिससे पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *