Thu. Jul 2nd, 2026

मध्य प्रदेश में पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत इन जिलों में आज लू का अलर्ट

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। लगातार हो रही बारिश के बाद पहली बार मई-जून में दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव यानी, लू चलने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मई-जून में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। टीकमगढ़ में 43.7 डिग्री, खजुराहो-शिवपुरी में 43.6 डिग्री, शिवपुरी-सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री, सीधी में 42 डिग्री, उमरिया में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.4 डिग्री, सिवनी-रतलाम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *