Fri. May 1st, 2026

पन्ना में 25 शराब दुकानों पर 12.50 लाख का जुर्मानाः MRP से अधिक रेट लेने पर कार्रवाई

पन्ना जिले की 25 शराब दुकानों के खिलाफ 12.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. ये दुकानें ज्यादा रेट पर शराब बेच रही थीं. इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम ने जिले की सभी 39 शराब दुकानों पर रेट लिस्ट जानने के लिए क्यूआर कोड भी लगाए

दरअसल, आबकारी विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि एकल ठेकेदार होने के कारण शराब तय मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही है। उपनिरीक्षक मुकेश पांडेय ने बताया कि ठेकेदार के साथ बैठक कर तय दर पर शराब बेचने के निर्देश दिए गए.

जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के अनुसार, रेट लिस्ट न लगाने पर 151 विभागीय केस दर्ज किए गए। इन पर 1.28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। बोगस खरीदारों के माध्यम से जांच में पांच दुकानों पर अधिक कीमत पर शराब बेचना पाया गया। इन दुकानों पर 4.97 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कुल मिलाकर अधिक दर पर शराब बेचने और रेट लिस्ट न लगाने पर विभिन्न दुकानों पर 6.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

टीम ने नोट पर साइन कर लोगों को भेजा

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अपनी तरफ से कुछ व्यक्तियों को नोट पर साइन कर अलग-अलग दुकानों में भेजा। नोट के नम्बर भी अधिकारियों ने अपने पास लिख लिए थे। जब वे व्यक्ति शराब खरीदने दुकान पहुंचे तो उन्हें शराब प्रिंट रेट से ज्यादा दाम पर दी गई। इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने दुकान पहुंचकर नोट जब्त किए और संबंधित व्यक्ति के बयान पर जुर्माने की कार्रवाई की.

आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर अलग-अलग ब्रांड की शराब की रेट सूची जानने के लिए क्यूआर कोड लगाए. क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राहक स्कैन कर रेट सूची जान सकेगा. फिर अगर दुकान में ज्यादा दामों में शराब बिक्री की जाएगी तो ग्राहक की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *