Tue. Jun 2nd, 2026

आज नहीं आएगी लाडली बहना योजना की किस्त, CM मोहन यादव ने रद्द किया प्रोग्राम, जानें वजह

मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के लिए आज 13 जून को 25वीं किस्त जारी होने वाली थी. सीएम मोहन यादव जबलपुर के एक कार्यक्रम में किस्त जारी करने वाले थे.  इसका प्रोग्राम फाइनल हो गया था. लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. ये फैसला अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद सरकार ने लिया है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मैं हताश हूं और पूरा देश भी दुखी है. उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है.

वहीं गजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कहा कि अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य  विजय रूपाणी जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. गुजरात के विकास, जनसेवा और लोककल्याण के लिए उनका प्रतिपल समर्पित रहा. परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.

नई तारीख नहीं आई 

अब किस्त  कब जारी होगी फिलहाल इसकी डेट सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही ये राशि जारी कर सकती है. दरअसल, हर महीने इन बहनों के खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. इस बार भी 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed