Tue. Apr 28th, 2026

ज्योतिरादित्य सिंधिया और 15 विधायक रहे अनुपस्थित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि पचमणि में  तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के लिए संचालन और व्यवस्था समिति बनाई गई थी। हम सभी सांसद-विधायकगणों ने पचमढ़ी के अटल वाटिका में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधे रोपे हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। पानी पीने के लिए तांबे के बोतल और ग्लास का उपयोग किया गया। खाने के बर्तन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं हुआ। पूरे प्रशिक्षण वर्ग में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने और विकसित मध्यप्रदेश के साथ ही ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सदैव कृत-संकल्पित हैं। भाजपा के सभी सांसद और विधायक इसमें शामिल हुए। कुल 201 कार्यकर्ताओं में से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और 15 विधायक शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *