Wed. Jun 3rd, 2026

दतिया के नए कलेक्टर यह होंगे

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके तहत भाप्रसे 2016 बैच के अधिकारी और वर्तमान में सतना में पदस्थ अपर कलेक्टर स्वप्निल जी. वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बता दें, पूर्व कलेक्टर संदीप कुमार माकिन 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से दतिया जिले का कलेक्टर पद खाली था और जिला पंचायत के सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल को अस्थायी रूप से कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, अब स्वप्निल वानखेड़े दतिया कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिसके साथ ही अक्षय कुमार तेम्रवाल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed