MP BJP अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित: 1 जुलाई को नामांकन, 2 तारीख को ऐलान, CM डॉ. मोहन, शिवराज समेत 379 सदस्य डालेंगे वोट
सुधीर दंडोतिया, भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए औपचारिक रूप से कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कल मंगलवार को नामांकन भरे जाएंगे। चुनाव होने पर 2 जुलाई को नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 379 सदस्य वोटिंग करेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चुनाव के लिए मतदान नहीं होगा। कल शाम तक नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
