Tue. Apr 28th, 2026

व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर सुसाइड पत्नी के अफेयर के चलते लगा ली फांसी, पूरे परिवार को घरेलू हिंसा में फंसाने की दी थी धमकी

कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पत्नी के चरित्र, आदत और व्यवहार से परेशान पति ने आत्महत्या कर ली। परेशान पति ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाल कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी के अफेयर के चलते आत्महत्या कर जान दे दी। अफेयर की बात पता चलने पर पति मयंक ने अपनी पत्नी को समझाया था। इस पर पत्नी ने पूरे परिवार को घरेलू हिंसा में फंसाने की धमकी दी थी। संभवतः इसी धमकी के चलते भी पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *