Tue. Apr 28th, 2026

मध्य प्रदेश में अब छात्रवृत्ति घोटाला, 40 से ज्यादा मदरसों और स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल में पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भारी घोटाला सामने आया है। पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच भोपाल ने शहर के 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सालाना 5700 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। भारत सरकार से मिलने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों में पढ़ने वाले 1100 छात्रों को दिया जा रहा था। जबकि इन मदरसों/स्कूलों की मान्यता महज 10वीं कक्षा की है।इन सभी मदरसों/स्कूलों गलत तरीके से 11वीं और 12वीं कक्षा की मान्यता दिखाकर छात्रवृत्ति ली जा रही थी।

मामला उजागर होने के बाद पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी ने क्राइम ब्रांच में शहर के 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस इन मदरसों व स्कूलों की मान्यता के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *