Tue. Apr 28th, 2026

एमपी पहला राज्य, इलेक्ट्रिक व्हीकल वाले पर्यटकों को होटल में मिलेंगे चार्जिंग स्टेशन

ग्वालियर मध्य प्रदेश  आजकल दिनों दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है और ऐसे तमाम लोग इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स का उपयोग कर रहे हैं जो पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं।बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से भी परेशान हैं।  लेकिन ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मालिकों को सबसे ज्यादा समस्या आती है इनके चार्जिंग में क्योंकि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसी भी नगर निकाय या जिला प्रशासन द्वारा चार्जिंग स्टेशनों की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। जो पर्यटक शहर से बाहर अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लेकर जाते हैं उनको खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसे पर्यटकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म ने अपने समस्त चौवन प्रमुख होटलों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग अपने 55 प्रमुख होटल्स पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रहा है। मतलब साफ है कि जो पर्यटक इन होटलों पर ठहरेंगे उन्हें अपनी गाड़ी चार्ज करने की सुविधा यहीं मिल जाएगी और उन्हें अपनी डिस्चार्ज गाड़ी लेकर इधर-उधर घूमकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश में जहां भी एमपी टूरिज्म की यूनिट संचालित हैं वहां होटलों में यह चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे इसका सीधा फायदा उन पर्यटकों को मिलेगा। जो अपने निजी इलेक्ट्रिक व्हीकल से यात्रा करते हैं। ऐसे पर्यटन मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के जिस भी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे या वहां कुछ समय के लिए दिन में भी रुकेंगे तो वह अपना वीकल वहां उपलब्ध चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज कर पाएंगे और बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ जाएंगे।

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है इसके लिए तमाम स्तर पर नीतियां बनाई गई है। राज्यों को भी कहा गया है कि वह इसके लिए बुनियादी ढांचा और चार्जिंग स्टेशन विकसित करें। कई शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल तो अब हजारों और लाखों की संख्या में हैं लेकिन चार्जिंग स्टेशन के अभाव में इलेक्ट्रिक व्हीकल। मालिकों को परेशान होना पड़ता है मध्यप्रदेश? में पर्यटन स्थलों पर अब इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा वहां स्थित एमपी। टूरिज्म के होटलों में देने का। मकसद केवल पर्यटकों के लिए सुविधा बढ़ाना है। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां पर्यटन विभाग अपने स्तर पर अपने समस्त होटलों में चार्जिंग स्टेशन लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *