Tue. Apr 28th, 2026

पत्नी ही निकली सुभाष की कातिल, बेटियों के प्रेमियों से करवाया कत्ल, पांच गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस, सर्विलांस व स्वॉट टीम देहात ने किसान सुभाष हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी व बेटी सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना जानी के प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि 23 जून 2025 को खेत से लौट रहे किसान सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में संलिप्त अजगर उर्फ शिवम पुत्र गजेन्द्र, विपिन पुत्र पूरन निवासी जवाहर नगर थाना कंकरखेड़ा, गुलजार पुत्र इदरीश निवासी ग्राम सिसौला थाना जानी को सिसौला बम्बा से पकड़ा, जबकि कविता पत्नी स्व. सुभाष, सोनम पुत्री स्व. सुभाष को उनके मकान से गिरफ्तार किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को थाना जानी पुलिस, सर्विलांस टीम एवं स्वॉट टीम ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए अजगर उर्फ शिवम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा (.315 बोर) मय कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

घटना का विवरण:-
गत 23 जून आयुष पुत्र स्व. सुभाष उपाध्याय निवासी ग्राम जानी खुर्द ने सूचना दी कि उसके पिता सुभाष को खेत से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिन्हे अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। उपचार के दौरान रात्रि को 01:25 बजे घायल सुभाष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

विवेचना में हुआ खुलासा:-
जांच में सामने आया कि मृतक सुभाष की बड़ी पुत्री पहले ही कुछ महीनों पूर्व अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर चुकी है। दूसरी बेटी के भी इसी राह पर चल पड़ने से और अपनी पत्नी के गुलज़ार से नज़दीकियों के चलते मृतक का अपनी पत्नी और बेटी से निरंतर विवाद होता रहता था। कविता और उसकी बेटी मृतक सुभाष की प्रताड़ना से तंग आकर उसे रास्ते का रोड़ा मानने लगे थे। इसलिए मृतक की पत्नी और बेटी ने अंततः अपने अपने प्रेमियों के सहयोग से मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस पर पत्नी कविता, बेटी सोनम व उनके प्रेमी गुलजार, विपिन तथा उसके साथी अजगर उर्फ शिवम ने मृतक की हत्या की साजिश रची।

ऐसे हुई घटना
23 जून को सायं सुभाष के खेत जाने की सूचना कविता व सोनम ने अपने प्रेमियों को दी।
विपिन ने साथी अजगर को तमंचा व कारतूस उपलब्ध कराए और स्वयं अपनी मोटरसाइकिल से अजगर के साथ घटनास्थल तक पहुँचा।
खेत से लौटते समय नहर पटरी पर करीब 300 मीटर आगे जाकर अजगर ने सुभाष को पीछे से गोली मार दी। विपिन ने घटना की सूचना सोनम व कविता को दी।
घायल सुभाष को अस्पताल ले जाया गया, जहां दौरने उपचार सुभाष की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *