Wed. Jun 3rd, 2026

पैंट पर लिखी पत्नी और पुलिस के उत्पीड़न की कहानी, फिर दे दी जान; ससुराल वालों पर भी लगाए गंभीर आरोप

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी 25 साल के दिलीप कुमार पुत्र राम रईस ने पत्नी और पुलिस से परेशान होकर सोमवार की रात कमरे में आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. दिलीप कुमार ने मरने से पहले अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा है. जिसमें उसने पत्नी द्वारा शिकायत करने पर पुलिस कर्मी यशवंत यादव व महेश उपाध्याय पर मारपीट करने ₹50000 की मांग करने का आरोप लगाया

साथ ही सुसाइड नोट में दो सिपाहियों पर मारपीट कर रुपए लेकर समझौता करवाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दो सिपाहियों सहित 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने दिलीप के ससुर बनवारी लाल, साला राजू, जीजा रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक ने आरोपित दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

दिलीप के पिता राम रहीश ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने पुत्र द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट का उल्लेख किया है. कहा है कि दिलीप का अपनी पत्नी से विवाद था. जिसके सम्बन्ध में दिलीप की पत्नी नीरज ने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था. पुलिस ने सोमवार को दिलीप को हथियापुर चौकी पर बुलाया था. जहां पर सिपाही यशवन्त यादव ने 50,000 रुपए की मांग की थी.

सिपाही महेश उपाध्यक्ष ने 40000 रुपए लेकर दोनों पक्षों में समझौता कर दिया. इसके बाद वह अपने पुत्र के साथ घर चलाया आया और आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत मौके पर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. शव को काफी देर तक उठने नहीं दिया. जिस पर आनन फानन में पुलिस ने दो सिपाहियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. दिलीप के पिता राम रहीश ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी है.

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि नगला छेदा (गुतासी) में पति-पत्नी के बीच विवाद था. पत्नी द्वारा थाना मऊदरवाजा पुलिस को तरीर दी गई थी. मारपीट करने का आरोप था. पत्नी के मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे और उसके बाद दोनों पक्ष का चौकी पर समझौता करा दिया गया था. बाद में महिला के पति ने घर जाकर सुसाइड कर लिया. सुसाइड नोट में उसने पांच लोगों के नाम लिखे हैं जिसमें पत्नी के पिता, भाई और उसका जीजा शामिल हैं.

दो पुलिसकर्मियों का भी सुसाइड नोट में दिलीप ने उल्लेख किया है. इस संबंध में तत्काल एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है. पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया.

बिहार के छात्र ने बरेली के मदरसे में किया सुसाइड: बिहार का रहने वाला 22 वर्षीय मोहम्मद ओवैस बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के मदरसा सेंटर आफ इस्लामिक स्टडी जामीपुर रजा में अलमियत की पढ़ाई कर रहा था. मदरसा परिसर में ही बने हॉस्टल के कमरा नंबर 87 में रहता था.

मंगलवार को जब उसके साथी कमरे से बाहर चले गए तब उसने आत्महत्या कर ली. जब साथी कमरे में लौटे तो तब उन्हें घटना की जानकारी हुई. घटना की जानकारी लगते ही मदरसा प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया. सीबीगंज थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed