Sat. Apr 18th, 2026

रायपुर में पेट्रोल-पंप मैनेजर के मर्डर का LIVE VIDEO:रात में 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए बदमाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में चिल्हर को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने चाकूबाजी कर दी। इस घटना में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 जुलाई को हुई जब बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपये दिए। चिल्हर को लेकर विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने अनिल के हाथ में रखी नकदी लूटने की नियत से चाकू से हमला कर दिया और पैसे लेकर भागने लगे।आवाज़ सुनकर पंप का दूसरा कर्मचारी योगेश मिरी बाहर आया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश मिरी (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गुजरा, थाना मंदिर हसौद) के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनिल गायकवाड़ (उम्र 22 वर्ष) का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैंसमीर टंडन, पिता राजकुमार टंडन (उम्र 21 वर्ष), निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर गातापार, थाना अभनपुर, रायपुर।कुनाल तिवारी, पिता नंदकुमार तिवारी (उम्र 24 वर्ष), निवासी बस स्टैंड, राधा कृष्ण मंदिर के पास, थाना अभनपुर, रायपुर।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक और अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed