MBBS, एमपी स्टेट काउंसिलिंग 30 जुलाई से, NEET छात्र ऐसे करें पंजीयन
भोपाल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ी खबर है नीट? का रिजल्ट आने के बाद लंबे समय से छात्र मध्यप्रदेश। काउंसिलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो रही हैं क्योंकि मध्यप्रदेश। के लिए काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय काउंसिलिंग समिति(एनसीसी) ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
पहले चरण की काउंसिलिंग अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए 21 से 30 जुलाई और राज्य कोटे की सीटों के लिए 30 जुलाई से छह अगस्त तक होगी। राज्य कोटे की आवंटित सीटों पर प्रवेश की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 19 से 29 अगस्त के बीच होगी। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीयन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से प्रारंभ होगी, पर अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
मध्य प्रदेश में कुल 17 शासकीय और 13 निजी मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश होने हैं। श्योपुर और सिंगरौली में शासकीय मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश इसी सत्र से प्रारंभ करने की तैयारी मध्य प्रदेश शासन की है, लेकिन नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने अभी इन दोनों कॉलेज को स्वीकृति नहीं दी है। इस वजह से यहां पर इस साल प्रवेश की संभावना कम दिखाई दे रही है। यदि अंतिम क्षणों में एन एमसी इन। कॉलेजों को प्रवेश की स्वीकृति दे। देता है तो इसका लाभ में मध्यप्रदेश के छात्रों को मिलेगा।
