दूल्हे की भाभी ने ग्रे लहंगे में स्टेज पर किया जोरदार डांस, खूबसूरती देख फिदा हुए लोग, परफॉर्मेंस ने लूट ली महफिल
शादी में अब डांस परफॉर्मेंस का चलन आम हो गया है. अब हर शादी में बहन, भाभी, ननद, देवर, चाचा, भाई आदि ग्रुप के साथ या सोलो डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं. शादी से वायरल डांस के वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं. अब शादी से आया दूल्हे की भाभी के डांस का यह वीडियो आप देखते ही रह जाओगे. सोशल मीडिया पर यह नई-नवेली दुल्हन की जेठानी के डांस का यह वीडियो खूब गदर मचा रहा है. दूल्हे की भाभी का डांस और उसकी खूबसूरती देख लोग उसपर पर फिदा होते भी दिख रहे हैं.
दूल्हे की भाभी का जोरदार डांस
वीडियो में देख सकते हैं कि ग्रे रंग का खूबसूरत लहंगा पहने दूल्हे की भाभी कैसे स्टेज पर फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ के गाने ‘कितनी तारीफा चाय दिया तेनु’ पर बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज रंग-बिरंगे फूलों से सजी हुई है और भाभी के डांस से स्टेज की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है. इस वीडियो पर लिखा है, ‘क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह दूल्हे की भाभी है? दूल्हे की भाभी के इस जोरदार डांस वाले वीडियो पर लोग कैसे और कितना प्यार लुटा रहे हैं आइए कमेंट बॉक्स में देखते हैं.
