Tue. Apr 28th, 2026

IAS अधिकारियों की नई पदस्थापनाए, कई अधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार तो कुछ अधिकारियों से अतिरिक्‍त प्रभार वापिस लिये

भोपाल। राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्‍थापना के आदेश जारी किये हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार सहित कुछ अधिकारियों से अतिरिक्‍त प्रभार वापिस लिये गये हैं।
 
आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केसी गुप्‍ता अपर मुख्‍य सचिव, राजभवन भोपाल को अपर मुख्‍य सचिव मध्‍यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा डॉ. नवनीत मोहन कोठारी प्रमुख सचिव मप्र शासन पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्‍त तथा महानिदेशक, एप्‍को (अतिरिक्‍त प्रभार) को राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव, राजभवन, भोपाल के पद पर पदस्‍थ किया गया हैं। कोठारी को एप्‍कों में हुए हालिया सिया विवाद के बाद इस पद से अलग किया गया हैै। अपर मुख्‍य सचिव अशोक बर्णवाल वन विभाग तथा कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त, मप्र (अतिरिक्‍त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्‍यों के साथ-साथ अपर मुख्‍य सचिव पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्‍त तथा महानिदेशक, एप्‍को का प्रभार अतिरिक्‍त रूप से सौंपा गया है। श्रीमती उमा माहेश्‍वरी आर. को भी कार्यकारी संचालक एप्‍को के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त कर दिया गया है। इनका भी एप्‍को में चल रहे हालिया विवाद में नाम आया है।
 
आदेश में चन्‍द्रमौली शुक्‍ला एमडी एमपी इण्‍डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन भोपाल तथा आयुक्‍त विमानन (अतिरिक्‍त प्रभार) को अपने कर्तव्‍यों के साथ – साथ अपर मुख्‍य सचिव, मुख्‍यमंत्री का प्रभार अ‍तिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। दीपक आर्य सीईओ एमपी ग्रामीण संड़क विकास प्राधिकरण भोपाल को कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्‍वय संगठन (एप्‍को) भोपाल का प्रभार अतिरिक्‍त रूप से सौंपा गया है। इसी आदेश में केसी गुप्‍ता द्वारा अपर मुख्‍य सचिव मप्र शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अमित राठौर प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाअ (अतिरिक्‍त प्रभार) केवल कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त होंगे।
 
इसी प्रकार दीपक आर्य द्वारा कार्यपालन संचाल एप्‍को भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती उमा माहेश्‍वरी आर. ओएसडी सह आयुक्‍त, सह संचालक भारतीय चिकित्‍सा पद्धति एवं होम्‍योपैथी मप्र भोपाल तथा कार्यपालन संचालक एप्‍को, भोपाल के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त होंगी। वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त में समाप्त होने वाला है, जिसके बाद राजेश राजौरा को नया मुख्य सचिव बनाए जाने की अटकलें हैं, क्योंकि वे वर्तमान में सबसे सीनियर अफसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *