Sun. Nov 22nd, 2026

भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों में आज और कल का अवकाश घोषित

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्वालियर में अति वर्षा को देखते हुए ग्वालियर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कल 26 जुलाई का अवकाश घोषित किया है तथा विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया है कि जो बच्चे आज 25 जुलाई को स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं और उनका कोई मासिक टेस्ट अथवा अन्य कोई परीक्षा है तो अगले दिवस ली जाए। इसके साथ ही आंगनवाड़ी में 25 एवं 26 जुलाई को बच्चों के लिए अवकाश रहेगा।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक/संचालक शासकीय और अशासकीय विद्यालय ध्यान दें कि जिला अंतर्गत भारी बारिश को देखते हुए आज 25 जुलाई को विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के मासिक टेस्ट या अन्य किसी प्रकार की परीक्षा अगले कार्य दिवस में आयोजित कराए। साथ ही भारी बारिश होने के कारण दिनांक 26 जुलाई 2025 को कक्षा 12 तक समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *