आईफोन वाला चोर, लक्ज़री कार फिर भी चोरी की पेट्रोल, पुलिस ने पकड़ा तो हुए चौंकाने वाले खुलासे
ग्वालियर मध्य प्रदेश पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर जिले के अलग अलग थानों में इस तरह की शिकायत आ रही थी कि पेट्रोल पंप पर कोई बिना नंबर की गाड़ी लिए आता है और पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए ही रफू चक्कर हो जाता है। अभी 5 दिन पहले भी चेतकपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर इस तरह की घटना हुई और आईटी 20 लग्जरी। कार में आया युवक पेट्रोल भरवाकर भाग निकला। पुलिस ने इस बार इस कार को ड्रेस किया है और पेट्रोल चोर। युवक तक पहुंच गई। पुलिस को पता चला यह कार चालक। तो आदतन अपराधी है और अभी तक पंद्रह पेट्रोल पंपों से इसी तरह पेट्रोल बढ़ाकर भाग चुका है।
23 जुलाई को चेतकपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर एक बिना नंबर की कार। ने पेट्रोल भरवाई और ऑनलाइन पेमेंट का कहते हुए कार। लेकर भाग निकला। जब पेट्रोल पंप स्टाफ ने चेक किया तो ऑनलाइन पेमेंट नहीं आया था और कार चालक रफू चक्कर हो गया था। इस पर झांसी रोड थाने में। एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें बताया गया था की बिना नंबर की आई 20 कार का चालक सत्ताईस सौ रुपए की पेट्रोल भरवाकर भाग गया है। बिना नंबर के कार को पकड़ना आसान नहीं था और ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं हुआ था। तो कोई नंबर भी नहीं था जिससे इस चोर। को ट्रेस किया जा सके पुलिस ने 100। से अधिक सीसीटीवी कैमरे खँगाल कर इस चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
जब झांसी रोड थाने में दर्ज एफआईआर पर पड़ताल की गई तो पुलिस चोरी घटना का पेट्रोल पंप का सीसीटीवी उपलब्ध था। कार चालक कार से बाहर नहीं आया था इसलिए उसका हुलिया भी नहीं पता था। केवल कार के रंग के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और अपने मुखबिर। तंत्र को भी सक्रिय किया। जब पुलिस को सूचना मिली के ठीक उसी तरह की नीले रंग की आई 20 कार सिक्रोदा चौराहे से विक्की फैक्ट्री की तरफ गई है। तो पुलिस ने आइटीएमएस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार को ट्रैक किया और एफआरवी की मदद से विक्की फैक्ट्री पर कार को रोक लिया। जब कार चालक से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी।
