संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। लोकसभा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा जारी है। गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को मारा था, वो तीनों आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा, “जिन्होंने बैसरन घाटी में हमारे 26 लोगों को मारा था, वो तीनों आतंकी मारे गए हैं। हमारी सेना ने तीनों को मार गिराया है।