Fri. Feb 20th, 2026

कैलाश मुक्ति संकल्प अभियान “कैलाश परमिट नहीं, परमात्मा से मिलने का स्थल है” – अर्पित मुदगल

ग्वालियर, मुकेश शर्मा (वेब वार्ता)। श्रावण मास की पवित्र बेला में भारत तिब्बत सहयोग मंच – युवा विभाग ने “कैलाश मुक्ति संकल्प अभियान” का राष्ट्रव्यापी आरंभ किया है। यह अभियान न केवल धार्मिक आस्था की रक्षा का संकल्प है, बल्कि चीन के दमनकारी नियंत्रण से कैलाश मानसरोवर जैसे पवित्र स्थल को मुक्त कराने की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहल है।

अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल ने श्रावण संकल्प पत्र का विमोचन कर ‘गूगल डिजिटल हस्ताक्षर अभियान’ और ‘ऑनलाइन श्रावण संकल्प सर्टिफिकेट’ लॉन्च कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। यह अभियान 16 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक विशेष श्रावण कार्यक्रम के तहत देशभर में आयोजित किया जा रहा है।

बोरेश्वर महादेव से जागरण का संदेश

मध्यप्रदेश के अटेर में स्थित प्राचीन बोरेश्वर महादेव धाम में शिव महापुराण कथा के माध्यम से अभियान की चेतना को धार्मिक श्रद्धा से जोड़ा गया। वहां कथावाचक श्री प्रशांत तिवारी ने कहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *