पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद पथराव के बाद फायरिंग, महिला को लगी 2 गोली, वीडियो वायरल
योगेश पाराशर, मुरैना। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाश प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ पा रही है। बदमाशों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला प्रदेश के मुरैना जिले का है जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और फायरिंग की वारदात हुई है। फायिरंग में एक महिला को दो गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
