UP पुलिस में 4543 पदों पर सीधी भर्ती, 11 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने SI (सब-इंस्पेक्टर), प्लटून कमांडर PAC और गठित महिला PAC वाहिनियों सहित कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 सितंबर 2025 तक चलेगी. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 सितंबर है, जबकि शुल्क एडजस्टमेंट 13 सितंबर तक किया जा सकेगा.
जानकारी के मुताबिक, भर्ती में SI (सब-इंस्पेक्टर) के 4242, प्लाटून कमांडर PAC के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद और बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में गठित महिला PAC वाहिनियों के लिए 106 महिला पद शामिल हैं. शासनादेश के तहत इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों को एक बार के लिए तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.
भर्ती में लिखित परीक्षा, अभिलेख सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल होंगे. शारीरिक परीक्षण के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या नशीले पदार्थ के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ऐसा पाए जाने पर अभ्यर्थी
