Wed. Nov 18th, 2026

पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 165 पदों पर भर्तियां निकालीं, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाय

पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल में ट्रेड अप्रेंटिस के 165 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च, 2021 है।

योग्यता और उम्र
कैंडिडेट को 10वीं की परीक्षा सम्बंधित ट्रेड में पास होना जरूरी है। कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 15 और अधिकतम उम 24 साल होनी चाहिए।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 170 रुपए बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 70 रुपए रहेगा।

सेलेक्शन
कैंडिडेट का सेलेक्शन 10वीं की परीक्षा में मिले अंकों और डॉक्यूमेंट​ वेरिफिकेशन के बाद तैयार मेरिट के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *