भोपाल जबलपुर हाइवे पर 3 अलग-अलग सड़क हादसे कई गायों की मौत, गुस्साए लोगों ने कंटेनर में लगाई आग
देव चौहान, भोजपुररायसेन मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भोपाल जबलपुर हाइवे पर बीती रात तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए है। इन हादसों में एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।
दरअसल पहला मामला सुल्तानपुर थाने के अंतर्गत आने वाले एनएच 46 पर स्थित ग्राम डुगरिया के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने करीब एक दर्जन गायों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई गायों की मौत हो गई। दूसरी घटना मण्डीदीप में हुई जहां सड़क हादसे में दो गायों की मौत के बाद कंटेनर में आग लगा दी गई। भोपाल जबलपुर हाइवे पर हादसे के बाद आगजनी हुई है। मामले में सतलापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दूध से भरे टैंकर ने तीन गायों को रौंद दिया
तीसरी घटना औबेदुल्लागंज में टोल प्लाजा के पास हुई, जहां एक दूध से भरे टैंकर ने तीन गायों को रौंद दिया है जिससे उनकी मौत हो गई। दूध के टैंकर से लोग दूध को बोतलों और पन्नियों में भरकर ले जाते दिखे।
