अंधविश्वास की इंतहा; अपनी ही बेटी को तांत्रिक से प्रताड़ित कराया और मौत के बाद रची यह साजिश
ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर से अंधविश्वास की एक ऐसी घिनौनी और हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आज के आधुनिक युग में भी लोग तंत्र। क्रिया पर इतना विश्वास कर सकते हैं के अपनी खुद की बेटी को ही तांत्रिक के हवाले कर दें और तांत्रिक उस बेटी पर दरिंदगी करते रहे और जब तक बेटी मर न जाए तब तक सब लोग तमाशबीन बने रहें। और उससे भी घिनौना खेल उसकी मौत के बाद खेलें। और गुपचुप तरीके से उसकी लाश को ठिकाने लगाने में लग जाएं।
ग्वालियर के खल्लासिपुरा में रहने वाले सुनिल पाल ने अपनी ही बेटी रोनक को तंत्र क्रिया में ऐसा झोंक दिया उसकी मौत हो गई। लड़की 15 दिन से बुखार से तड़प रही थी। उसका इलाज कराने की बजाए माता पिता ने रिश्तेदार की सलाह पर तांत्रिक को बुला लिया। उसने लड़की पर भूत प्रेत का साया बताकर उस छोटी सी बच्ची को तमाम यातनाएं। दी इतना प्रताड़ित किया कि वह बच्ची सह न सकी और उसके प्राण निकल गए।
