Tue. Apr 28th, 2026

फिर हुए आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के डीसी बदले, यहां देखें लिस्ट

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने तत्काल प्रभाव से 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी बदले गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

017 बैच के आईएएस विश्राम कुमार मीणा को डिप्टी कमिश्नर कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व आईएएस मीणा नूंह के डिप्टी कमिश्नर और सीईओ मेवात डेवलपमेंट एजेंसी के पद पर कार्यरत थे।2018 बैच के आईएएस सचिन गुप्ता को डिप्टी कमिश्नर रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 2012 बैच के आईएएस धर्मेंद्र सिंह की जगह लेंगे। इससे पहले गुप्ता एचएसवीपी पंचकूला के एडमिनिस्ट्रेटर और अर्बन एस्टेट पंचकूला के अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे2018 बैच के आईएएस अखिल पिलानी को डिप्टी कमिश्नर नूंह और सीईओ, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी का पदभार दिया गया है। इससे पूर्व वे यमुनानगर नगर निगम के कमिश्नर और जिला नगर आयुक्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *