हीरामन भुमिया मेला 22 को, मेला की तैयारियां पूर्ण
ग्वालियर। श्री श्री 1008 हीरामन भुमिया बाबा का 26 वां वार्षिक मेला समारोह का आयोजन 22 अगस्त को सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुर ग्वालियर पर होगा। इस मेला समारोह को लेकर श्री बाबा हीरामन भुमिया स्मृति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हीरामन भुमिया मंदिर के श्री अर्जुन सिंह प्रजापति भगत जी की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रामनरेश राठौर ने की सचिव रामलखन वर्मा, बालमुकुंद प्रजापति दौलतराम प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
प्रचार मंत्री दौलतराम प्रजापति ने बताया कि श्री श्री 1008 हीरामन भुमिया बाबा का 26 वां वार्षिक मेला समारोह का आयोजन 22 अगस्त को सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुर ग्वालियर पर होगा। उन्होंने बताया कि इस मेला में सर्पदंष, बिशवैल और कंठमाल से पीड़ित लोगों के बंध कांटे जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस मेला में सर्पदंष, बिशवैल और कंठमाल से पीड़ित लोग सत्यनारायण की टेकरी स्थित हीरामन भुमिया बाबा की परिक्रमा करने और मंदिर के महंत अर्जुन प्रजापति भगत द्वारा झाड़ा देने से वे इन समस्याओं से होने वाली पीढ़ा से मुक्त हो जाते हैं। इस मेला समारोह में पुरूषों के अलावा महिलाओं सहित 8 साल के छोटे बच्चों के भी बंध कटते हैं ।
