Wed. Jun 17th, 2026

साउथ अमेरिका के पास समुद्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप, ड्रेक पैसेज के पास 11 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

साउथ अमेरिका ने एक बार फिर भयानक भूकंप का सामना किया है। आज साउथ अमेरिका के तट के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि किसी तरह के नुकसान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिण में ड्रेक पैसेज के पास 11 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए।

जिस जगह इस भूकंप का केंद्र था, वह साउथ अमेरिका के दक्षिणी सिरे और अंटार्कटिका के बीच का समुद्री रास्ता है। यह प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ने का काम करता है। यह रास्ता बेहद ही तूफानी और खतरनाक भी माना जाता है। इसका नामकरण फ्रांसिस ड्रेक के नाम पर किया गया था।

पहले सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी

7.5 के इस भूकंप ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया। जल्द ही इसे लेकर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, हालांकि अब इसे वापस ले लिया गया है। चिली की नौसेना हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सर्विस ने यह चेतावनी जारी की थी। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में इतना बड़ा भूकंप आया है। दरअसल, मई 2025 में भी 7.5 तीव्रता का भूकंप इस क्षेत्र में आया था। जानकारी के मुताबिक 6 से ऊपर के भूकंप बहुत खतरनाक माने जाते हैं। इन भूकंपों में इमारत की नींव दरक सकती है, जबकि 7 से ऊपर के भूकंप में इमारतें गिर सकती हैं। यह भूकंप इतना शक्तिशाली होता है कि जमीन के अंदर के पाइप भी फट सकते हैं।

कैसे आता है भूकंप?

दरअसल भूकंप का आधार पृथ्वी की कोर या ऊपरी गर्म वायुमंडल से संबंधित होता है। दरअसल जब पृथ्वी की कोर में दबाव बढ़ने लग जाता है। जो भूकंप का कारण बन जाता है। वहीं भूकंप के कारण ज्योलिथोस्फियर का दबाव बढ़ता है, जिससे ऊपरी गर्म वायुमंडल में अचानक अपचय होता है और तापमान में विशेषता घटने लगती है। इससे पृथ्वी की स्थिरता के बल में असंतुलन होता है और हलचल मचने लगती है। इस हलचलें को ही हम भूकंप कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed