Wed. Nov 18th, 2026

लाल बिल्डिंग चर्चाओं में, साफ सफाई की व्यवस्था चरमराई

ग्वालियर। नगर निगम की लाल बिल्डिंग इन दिनों चर्चाओं का केन्द्र बनी हुई है। बिल्डिंग में जहां साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। वहीं नलों में से ठंडा और साफ पानी भी पीने का नहीं मिल पा रहा है। बाथरूम की हालत दयनीय है।
यहां बता दें कि नगर निगम की लाल बिल्डिंग प्रतिदिन काम के सिलसिले में बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचते है, क्योंकि यह ही नगर निगम का मुख्य बड़ा आफिस है। इसके चलते यहां आने वाले लोगों की काम के चलते बड़ी संख्या है। लोगों को बुनियादी सुविधाओं तक का निगम आफिस में लाभ नहीं मिल पाता है। पूरे नगर की सफाई की जिम्मेदारी सम्हालने वाले निगम के खुद की बिल्डिंग की सफाई व्यवस्था की बुरी हालत है। यहां गंदगी के जगह जगह अंबार है। वहीं टायलेट भी बेहद गंदे हैं कई नलों से टोंटी गायब है। नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिनमे आ भी रहा है वह पीने योग्य नहीं है। बाथरूम जाने वाले हिला पुरुष गंदगी व बदबू से परेशान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *