Sat. May 2nd, 2026

शहर की गड्ढा माइंस के जिम्मेदार नक्सलियों का खुलासा

आंध्र प्रदेश उड़ीसा छत्तीसगढ़ बिहार और झारखंड में नक्सली इलाकों में हमारे सुरक्षा बलों के लिए जंगलों की जमीन पर माइंस बिछाए जाते हैं जो व्यक्ति को एक ही झटके में उड़ा देते हैं जिससे वह भगवान को प्यारा हो जाता है। लेकिन ग्वालियर में नेताओं और अफसरों के रूप में कुर्सी पर बैठे अर्बन नक्सलियों ने आम जनता के लिए शहर की सड़कों पर गड्ढों वाली माइंस तैयार की हैं। इन गड्ढों में फंसकर आम जनता एकदम से नहीं मरती लेकिन तिल तिल कर करने को मजबूर है और ये आम जनता वो है जो अपनी ही मौत का सामान कर तैयार करने के लिए सरकार को बाकायदा टैक्स देती है।
देखिए ungali.in की खास रिपोर्ट
ग्वालियर शहर इस समय देश में लोकप्रियता के चरम पर है सालों से पॉलीटिकल पावर सेंटर के रूप में पहचान बन चुका ग्वालियर अब शहर के कमीशनखोर जनप्रतिनिधियों और भ्रष्ट अफसरों का‌ शिकार होकर कराह रहा। इसका सीधा कारण यह है की भ्रष्ट लेकिन बेलगाम अफसरों की रिश्वतखोरी और स्थानीय नेताओं का लालच ग्वालियर को रसातल में समाने को मजबूर कर रहा है। वैसे तो हर बरसात में ग्वालियर की हजारों करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहाती है लेकिन इस बार ग्वालियर की सड़कों के‌ गड्ढे संपूर्ण देश और विश्व भर में अपना नाम कमा रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देखेंगे की शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं कोई गाली नहीं कोई हाईवे नहीं जहां भ्रष्टाचार के गड्ढों ने अपना अड्डा ना बनाया है। यहां देश की राजनीति के दिग्गज निवास करते हैं और यही वजह है कि यहां जनता सड़कों पर नहीं उतरती क्योंकि यहां के बड़े नेताओं का आभामंडल इतना अधिक है की आम जनता उसके बोझ तले दबी छटपटा रही है। वहीं सड़कों के गड्ढों की लगातार बढ़ती संख्या से भी इन नेताओं और अफसरों को शर्म नहीं आती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *