Thu. Apr 30th, 2026

ट्रैक्टर चलाकर गुना के कलोरा गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बाढ़ पीड़ितों को राहत और भरोसे का दिया संबल

गुना  गुना जिले में पिछले दिनों आई बाढ़ का पानी अब लगभग उतर चुका है। इस भयंकर अतिवृष्टि और आपदा की शुरुआत से ही केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं। 21 अगस्त से वह लगातार संसदीय क्षेत्र के बाढ़ एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और पुनर्वास कार्यों का जायज़ा ले रहे हैं। इसी कड़ी में वह आज बमोरी विधानसभा के कलोरा, तुमडा और बांधा गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *