Thu. Apr 30th, 2026

किसान के फार्म हाउस पर दिनदहाड़े डकैती, बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, कर्मचारियों को लात-घूंसों से पीटा

इंदौर  शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना नावदापंथ स्थित किसान के फार्म हाउस की है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाश फार्म हाउस में घुस गए और किसान को बंधक बना लिया। बदमाशों ने लोहे की रॉड से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी, चेन और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *