राशिफल 25 अगस्त को बन रहा अनफा योग, 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, होगा धन लाभ
25 अगस्त दिन सोमवार को अनफा योग बन रहा है। इस खास योग में मिथुन और सिंह सहित पांच राशियों पर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। अगर यह लोग नौकरी करते हैं तो टीमवर्क से किए गए काम में सफलता मिलने वाली है। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें भरपूर लाभ की प्राप्ति होगी।
सोमवार का दिन है इसलिए भोलेनाथ सभी 12 राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों का पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
अनफा योग राशिफल
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खूब सारी सफलता
लेकर आने वाला है। आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी और आप तरक्की की प्राप्ति करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी भी तरह का विवाद ना करें। आपको अपनी बनाई गई सारी योजनाओं में सफलता मिलेगी। धन का खर्च बढ़ सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। आपकी किसी अधिकारी या कर्मचारी के साथ बहस्पति हो सकती है। आपको सावधान रहने और अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। घर के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में उत्साह बनाकर रखने की जरूरत है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज सफलता की प्राप्ति होनेवाली है। इन लोगों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद आप किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा और दिन तरक्की लेकर आएगा।
कर्क
इन लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आपको प्रसन्नता होने वाली है। रुका हुआ पैसा अचानक प्राप्त होगा जिससे प्रसन्नता होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
इनमें से जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें सफलता की प्राप्ति होने वाली है। करियर और कारोबार में मान सम्मान और सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन संबंधी जरूरत पूरी होगी। आंखों का ख्याल रखने की आवश्यकता है अन्यथा परेशानी हो सकती है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। अपने कामों में तेजी लाने की जरूरत है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगने वाला है। आपको अपनी सारी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। सूर्यास्त के बाद अचानक लाभ की प्रति करेंगे।
तुला
इन लोगों के मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका विरोधियों से सामना हो सकता है। अपनी हिम्मत और समझदारी से आप आसानी से मुश्किलों का सामना कर लेंगे। बुरी आदतों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आर्थिक मामले में इन लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
करियर के मामले में इन्हें सफलता की प्राप्ति होने वाली है। कार्य क्षेत्र का तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। परेशानियां खत्म होगी और नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा।
धनु
इन लोगों को करियर में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। धन वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। योजनाओं को बल मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको विश्वास में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे।
मकर
इन लोगों को कीमती चीजों की प्राप्ति हो सकती है। इन्हें ससुराल से मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उनका मन काम में लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए काम में किया गया निवेश लाभकारी साबित होगा। धन और सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहा है।
कुंभ
इन लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित होगा। धन और सम्मान में वृद्धि की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपको सुख सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा। नौकर जाकर की सुविधाएं आसानी से आपको मिल जाएगी। छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
मीन
इन लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आपके मिलनसार स्वभाव की वजह से लोग आपसे दोस्ती करने के बारे में सोचेंगे। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। धन और सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और भरपूर मात्रा में धन प्राप्त होगा। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें बहुत मुनाफा होने वाला है।
