Fri. May 1st, 2026

शुक्र के घर में सूर्य की एंट्री अक्टूबर में धनवान बनेंगी ये 3 राशियाँ, सफलता चूमेगी कदम

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) और सूर्य दोनों को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। कुंडली में दोनों ही ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जहां सूर्य पद-प्रतिष्ठा, आत्मा, पिता, ऊर्जा, आत्मविश्वास इत्यादि के कारक हैं। वहीं शुक्र को धन-संपत्ति, दांपत्य जीवन, प्रेम, सौंदर्य इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। अक्टूबर में दोनों ग्रहों का अद्भुत संयोगग बनने जा रहा है। कई लोगों को इससे लाभ होगा।

ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश (Surya Gochar) करेंगे, जिसपर शुक्र का शासन है। यहां पूरे 1 महीने तक विराजमान रहेंगे। सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव नवंबर महीने में भी देखने को मिलेगा।  किसी को इस दौरान फायदा तो किसी को नुकसान होगा। कुछ लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। जातकों को हर क्षेत्र में फायदा होगा। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलने वाला है?

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र के घर में सूर्य का गोचर बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। आपके सभी प्लान सफल होंगे। यदि आप इस दौरान कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। दूसरे देश में जॉब या पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों पर भी शुक्र और सूर्य की कृपा बरसेगी। यह समय वरदान के समान होगा। संतान के प्रति आप अपनई जिम्मेदारियां को पूरा करने में सफल होंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  शिक्षा और लव लाइफ दोनों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। नई नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। करियर में कई मौके मिलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य की यह चाल सफलता के द्वार खोलने वाली है। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी इस दौरान मजबूत होगा। मार्केटिंग, वकालत और अन्य क्षेत्र में फायदा होगा। बिजनेस का भी विस्तार होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *