प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की, बचने के लिए किया अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पत्नी ने पति को रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और प्रेमी के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 21 अगस्त को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव की पंचायत में महिला ने खुद अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला ने कबूला
इस दौरान स्वजनों ने कैलाश के गले पर रस्सी जैसे निशान देखे, जिसके बाद शक गहरा गया। पंचायत में महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पूछताछ में संपो ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके पति कैलाश ने उकावद निवासी प्रदीप भार्गव की जमीन बंटाई पर ली थी। इसके दौरान संपो और प्रदीप के बीच संबंध स्थापित हो गए। दोनों के बीच मोबाइल पर भी बातचीत होती थी
घटना वाली रात विवाद के दौरान पति ने संपो के गले में रस्सी डालकर दम घुटाने की कोशिश की। इसके बाद संपो ने वही रस्सी लेकर पति की गर्दन में लपेटकर खींचा, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
