छुट्टी का ऐलान, फिर इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी
स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के किनौर, सोलन, सिरमौर, शिमला में सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान में आज 1 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।किनौर में आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज व आईटीआई भी बंद रहेंगे। उत्तरखंड के चंपावत, नैनीताल, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, देहरादून और उधम सिंह नगर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
अलवर कलेक्टर डॉ.अर्तिका शुक्ला ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आज 1 सितंबर को अवकाश घोषित किया ।2 सितंबर को बाबा रामदेव जयंती के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा।सिरोही, टोंक और झुंझुनूं में सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों (कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक) में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।नागौर, कोटपूतली बहरोड़ में अति वर्षा की चेतावनी के चलते जिला कलेक्टर ने समस्त आंगनबाडी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में को किया अवकाश घोषित। पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।इस दौरान सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगेयूपी के पीलीभीत में भी जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 1 व 2 सितंबर को अवकाश घोषित करते हुए आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
