मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया, 18 डीआईजी इधर से उधर
राज्य सरकार ने प्रदेश में दो पुलिस अधीक्षक समेत 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें 18 डीआईजी और दो पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को हटा कर इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को बालाघाट रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल मयंक अवस्थी को पुलिस अधीक्षक धार और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रेल उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। आदेश के अनुसार छतरपुर रेंज के उप पुलिस महानरीक्षक ललित शाक्यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल मुख्यालय, बालाघाट रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव की सेवाए सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल बनाया बनाया गया है। सागर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडेय को भोपाल मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
