Sat. Apr 18th, 2026

अभियन्ता दिवस समारोह का आयोजन 15 को

ग्वालियर। मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के तत्वावधान में भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को अभियन्ता दिवस समारोह अभियंता सदन गोलघर पर सायंकाल 4.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में निगम आयुक्त संघप्रिय एवं संरक्षक म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (म.प्र.) इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समस्त अभियन्तागणों से शामिल होने की अपील इंजी. आर.सी. चिराड़, इं. रजनीश गुप्ता, इंजी. संजीव जैन सहित इंजी. एल.एन. गुप्ता, इंजी. शिवराज सिंह सिकरवार, इंजी. प्रीतम सिंह रावत ने की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *