शुक्र गोचर 2025नवरात्रि बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे दैत्यों के गुरु
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) ग्रह का खास स्थान होता है। यह भोगविलास, सौंदर्य, कला, प्रेम, धन इत्यादि है। इसका संबंध वैवाहिक जीवन, स्त्री सुख और धन-संपत्ति इत्यादि से भी होता है। असुरों के गुरु के आराध्य देव भगवान शिव हैं। जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत रहती है, उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। नवरात्रि के बाद शुक्र अपनी चाल बदलकर कई राशियों का जीवन खुशहाल करने वाले हैं।
6 अक्टूबर को शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कुछ दिनों तक यहीं विराजमान रहेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग, आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व वाले, साहसी और कला प्रेमी होते हैं। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Gochar) से किन लोगों को लाभ होगा?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। सुख और समृद्धि बढ़ेगी। धन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। प्रमोशन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका काम की प्रशंसा होगी। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होगा। परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार और निवेश से मुनाफा होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव खत्म होंगे। प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान जीवन के कई बड़ी फैसला आप ले सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सफलता के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।
