Tue. Jun 2nd, 2026

हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दशहरे से पहले बोनस का ऐलान, खाते में आएगी 1.96 लाख तक राशि

तेलंगाना के एससीसीएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दशहरे से पहले राज्य की रेवंत रेड्डी सरकार ने सरकारी कोयला खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए बोनस देने का ऐलान किया है। इस बार कर्मचारियों को दशहरा बोनस के रूप में 34 फीसदी यानि 819 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।इससे 71,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने कहा कि एससीसीएल ने पिछले वित्त वर्ष में 6,394 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जिसमें से 4,034 करोड़ रुपये नई परियोजनाओं के लिए आवंटित किए गए।

इस बार कर्मचारियों को 819 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा, जो पिछले साल दिए गए बोनस से 23 करोड़ रुपये अधिक है। इस वर्ष, 41,000 नियमित कर्मचारियों में से प्रत्येक को 1,95,610 रुपये बोनस और 30,000 ठेका कर्मचारियों को 5,500 रुपये प्रति कर्मचारी का भुगतान किया जाएगा। पिछले साल नियमित कर्मचारियों को 1.90 लाख रुपये और ठेका कर्मचारियों को 5,000 रुपये प्रति कर्मचारी का लाभ मिला था।बता दे कि एससीसीएल एक सरकारी कोयला खनन कंपनी है, जिसका 51 प्रतिशत स्वामित्व तेलंगाना सरकार और 49 फीसदी केंद्र सरकार की हिस्सेदारी है।

बोकारो कर्मचारियों को मिलेगा इतना बोनस

बोकारो, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने कर्मचारियों के लिए सालाना बोनस की घोषणा कर दी है। इससे लगभग 22 हजार मजदूरों को फायदा होगा जिनका वेतन 21 हजार से कम है। बोनस के रूप में कर्मियों को 29,500 रुपये व प्रशिक्षुओं को 23,600 रुपये बोनस मिलेगा। यह राशि 23 सितंबर से कर्मियों के खाते में भेजी जाएगी। इससे पहले वर्ष 2024 में 26,500 रुपये कर्मियों के खाते में डाले गये थे।बीएसएल में लगभग 7200 कर्मी व लगभग 150 प्रशिक्षु हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed